एमएस धोनी ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

[ad_1]

यूएई में जारी इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में बेशक तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अच्छा न रहा हो लेकिन आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सबकी नजरें टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी। इसके पीछे की वजह बेहद खास है क्योंकि आज धोनी आईपीएल इतिहास का अपना 200वां मैच खेल रहे हैं। इस खास कारनामे को अपने नाम करने वाले धोनी दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

धोनी 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में जुड़े थे और उसके बाद हर सीजन(2016 और 2017 छोड़कर) में उन्होंने टीम की कप्तानी की है। 2016 और 2017 में चेन्नई टीम के आईपीएल खेलने पर बैन लग गया था। इन दो सालों में धोनी राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की तरफ से खेले थे। इस दौरान उन्होंने कुल 30 मुकाबले खेले। 2016 में उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली लेकिन अगले साल टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को कप्तानी का जिम्मा दे दिया था।

जावेद मियांदाद की धोनी को नसीहत, बढ़ती उम्र में ऐसे निखारें अपना खेल

दो सालों के बाद चेन्नई की एक बार फिर आईपीएल में एंट्री हुई और एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट ने धोनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तान बनाया। धोनी के कप्तानी में सीएसके के टूर्नामेंट में रिकॉर्ड्स शानदार हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने रिकॉर्ड आठ बार फाइनल खेला है और तीन बार खिताब जीतने में भी सफलता प्राप्त की है। पिछले साल के आईपीएल फाइनल में चेन्नई को मुंबई इंडियंस के हाथों फाइनल में एक रन से हार का सामना करना पड़ा था।

धोनी की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अब तक आईपीएल में 4568 रन बनाए हैं जिसमें चेन्नई की तरफ से 3994 रन दर्ज हैं। इसके अलावा दो साल पुणे की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 17 पारियों में 574 रन बनाए। कप्तान के तौर  पर उन्होंने दो टीमों की तरफ से 183 मैचों में कप्तानी की है। चेन्नई की तरफ से धोनी ने अपनी कप्तानी में 169 मैचों में से 102 में जीत दिलाई है।

IPL में सुपर ओवर तक मैच खिंचने पर संजय मांजरेकर ने दिया अटपटा सा बयान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply