जम्मू-कश्मीर: पुंछ में बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत, सेना का बचाव अभियान जारी

[ad_1]

ख़बर सुनें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के सावजियां में मिनीबस खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

उपराज्यपाल ने जताया दुख

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

आज किश्तवाड़ दौर पर होंगे एलजी मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को किश्तवाड़ के दौरे पर आ रहे हैं। दिन भर तय कार्यों को अंजाम देने के बाद वह रात किश्तवाड़ में ही गुजारेंगे और वीरवार को जम्मू लौटेंगे। जानकारी के अनुसार बुधवार करीब सवा 11 बजे उपराज्यपाल किश्तवाड़ पहुंचेंगे। पहले वह चिनाब भवन में कुछ देर विश्राम करेंगे। उसके बाद मिनी सचिवालय आएंगे, जहां नशा मुक्त अभियान के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दौरान मुमकिन योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को वाहन वितरित करेंगे। इसके बाद वह विकास कार्यों को लेकर जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर का भोजन उनका सिमना कॉलोनी चिनाब भवन में तय है। इसके बाद वह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व सियासी संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन वीरवार को एलजी 11 बजे के बाद जम्मू लौटेंगे।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply