पत्नी की मौत के एक घंटे बाद ही पति ने भी दुनिया को कह दिया अलविदा, एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

[ad_1]

अजमेर: साथ जीने मरने की कसमें तो हर पति-पत्नी खाते हैं लेकिन चंद ही जोड़े ऐसे होते हैं जो इसमें पूरी तरह से कामयाब होते हैं। ऐसा ही मामला अजमेर के केकड़ी स्थित बघेरा में गुरुवार को सामने आया। जहां पहले करंट की चपेट में आने से 61 वर्षीय सोहनी देवी की मौत हो गई। इससे अनजान 62 वर्षीय पति रामदेव जब कमरे में घुसे और अपनी पत्नी को इस हाल में देखा तो उन्हें गहरा आघात लगा। रामदेव गश खाकर जमीन पर गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रामदेव ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
डॉक्टरों ने तुरंत ही रामदेव को मृत घोषित कर दिया। इस तरह एक घंटे के अंदर पति और पत्नी दोनों ने इन दुनिया को अलविदा कह दिया। दंपती के इस अनोखे प्यार को सफल बनाने के लिए परिजनों ने भावुक पलों के बीच उनकी अंतिम यात्रा एक साथ निकाली। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार भी किया गया। यह नजारा देखकर हर किसी की आंखें नम थी।

Ajmer News : नशा मुक्ति के लिए अमनदीप सिंह ने की 2 लाख 80 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा
पत्नी की मौत से रामदेव थे अनजान
परिजनों ने बताया कि सोहनी देवी पर अचानक टेबल फैन गिर गया था और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने इस बारे में उनके पति रामदेव को इस बारे में कुछ नहीं बताया। गमगीन माहौल में सोहनी देवी की अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी में परिवार जुटा थी। इसी बीच रामदेव को कुछ अनहोनी का संदेह हुआ और वह उस कमरे में चले गए जहां सोहनी देवी के पार्थिव शरीर को रखा गया था।

Rajasthan News : ढाई महीने गर्भवती चढ़ी पति के शक की भेंट, चाकू और पत्थर के हमले से निर्मम हत्या
दोनों में था विशेष प्रेम
पत्नी सोहनी देवी को इस हाल में देखते ही रामदेव अचानक जमीन पर गिर गए और अचेत हो गए। पत्नी की मौत से दुखी होने के कारण उन्हें सदमा लगा और फिर उनकी भी मृत्यु हो गई। दंपती की मौत पर बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता में शुरू से ही विशेष प्रेम था। दोनों एक दूजे का बेहद ख्याल भी रखते थे। एक घंटे में दोनों की मौत से साथ जीने-मरने की उनकी कसम भी पूरी एक तरह से पूरी हो गई।
रिपोर्ट- नवीन वैष्णव, अजमेर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply