चुटकियों में साफ होंगे गंदे कपड़े! 10 हजार रुपये में Xiaomi लाया ये धांसू Washing Machine

[ad_1]

नई दिल्ली। चीन की कंपनी Xiaomi ने MIJIA Pulsator वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। वैसे तो इसे पहले भी लॉन्च किया गया है लेकिन इस बार इसका नया मॉडल लॉन्च किया गया है। इस बार कंपनी ने 10 किलो की MIJIA Pulsator वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। तो चलिए जानते हैं Xiaomi MIJIA Pulsator की कीमत और फीचर्स।

क्या है कीमत:
Xiaomi MIJIA Pulsator की कीमत की बात करें तो इसे 3 साल की वारंटी के साथ 1099 युआन यानी करीब 12,299 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन फर्स्ट सेल के दौरान इसे 899 युआन यानी करीब 10,099 रुपये में बेचा जा रहा है।

Xiaomi MIJIA Pulsator में क्या है खास: इसकी क्षमता 10 किलोग्राम की है। आप इससे पूरे घर के गंदे कपड़े धो पाएंगे। इसमें एक बार में 45 शर्ट धोई जा सकती हैं। यह दूसरी मशीन्स की तुलना में पानी में भी बचत करती है। जैसे कि हमने आपको बताया कि यह 10 किलो क्षमता के साथ आता है और इसी के साथ इसमें 10 विशेष वॉशिंग मोड्स दिए गए हैं जो कपड़ों को बिना डैमेज किए या खराब किए धोते हैं। जितने कपड़े होते हैं उसी के हिसाब से यह मशीन पानी के लेवल को एडजस्ट करती है।

इसमें 5 ब्लेड दिए गए हैं। इसमें दिया गया 360 डिग्री थ्री डायमेंशनल scourer कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को हटाता है और कपड़ों को नया जैसा रखता है। इसमें एक सेल्फ क्लीनिंग मोड भी दिया गया है जो कंपनी ने अपनी सीरीज के तहत पहली बार लॉन्च किया है। इसमें इंटरनल और एक्सटर्नल सिलेंडर्स को बढ़िया तरह से हाई स्पीड वॉटर के साफ किया जाता है। MIJIA Pulsator को JD.com से खरीदा जा सकेगा। इसे अभी चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply