किंग चार्ल्स के खिलाफ प्रदर्शन
साल 2005 में मारियो रीडिंग की एक किताब आई थी जो 16वीं सदी के भविष्यवक्ता नॉस्त्रेदमस के सबसे बड़े विशेषज्ञ हैं। इसी किताब में चार्ल्स को लेकर कई तरह के दावे किए गए हैं। रीडिंग के मुताबिक किंग चार्ल्स को 74 वर्ष की आयु में ब्रिटेन की राजशाही मिली है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक राजा बनने के कुछ ही समय बाद चार्ल्स इस्तीफा दे देंगे।
उनके राजा बनने की वजह से देश में कई लोग निराश हैं। प्रिंसेज डायना से तलाक, उनकी उम्र और ऐसे कुछ और मसलों की वजह से जनता चार्ल्स के खिलाफ होगी। इसके बाद चार्ल्स राजशाही छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसके बाद प्रिंस विलियम राजा नहीं बनेंगे बल्कि उनके छोटे बेटे प्रिंस हैरी को राजगद्दी मिलेगी। 38 साल की उम्र में हैरी राजा बन जाएंगे।
द्विपों का राजा
रीडिंग ने नॉस्त्रेदमस की कविता में ‘द्वीपों का राजा’ (King of the Islands) इस शब्द का प्रयोग किया गया है। यह एक कविता है जिसके मुताबिक किंग चार्ल्स III के शासन की शुरुआत के समय बहुत से राष्ट्रमंडल टूट जाएंगे। वह ब्रिटिश शासन से अलग होकर अपने स्वतंत्र शासन का ऐलान करेंगे। रीडिंग ने दावा किया है, ‘प्रिंस चार्ल्स 2022 में 74 साल के होंगे जब उन्हें सिंहासन मिलेगा। लेकिन उनके खिलाफ कुछ बातों को लेकर ब्रिटिश जनता का गुस्सा भी सामने आएगा।’
हिटलर से लेकर 9/11 की भविष्यवाणी
इस गुस्से और अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए चार्ल्स को राजशाही छोड़नी पड़ेगी। इसके बाद प्रिंस विलियम राजा बनेंगे। लेकिन इसी किताब के एक दूसरे वर्जन में ही एक ऐसा दावा किया गया है जो ड्रामा से भरपूर है। इसमें कहा गया है कि चार्ल्स से राजगद्दी एक ऐसे व्यक्ति को मिलेगी जिसके बार में कभी राजा बनने की कल्पना तक ही नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि प्रिंस हैरी ही होंगे। रीडिंग के मुताबिक विलियम किन्हीं वजहों से शाही रोल लेने से मना कर देंगे। नॉस्त्रेदमस ने ही एडोल्फ हिटलर के उदय, लंदन की भयंकर आग, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की मृत्यु और 9/11 के बारे में भविष्यवाणी की थी।
You must log in to post a comment.