Sunil Grover को हाल ही सड़क पर जूलरी बेचते हुए देखा गया। जब एक ग्राहक ने उनसे जूलरी का रेट लेना और उसे खरीदने की कोशिश की तो सुनील ग्रोवर ने मना कर दिया। सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह सड़क किनारे जमीन पर बैठकर जूलरी बेचते नजर आ रहे हैं। तभी वहां एक महिला खरीददार आती है। वह सुनील ग्रोवर से जूलरी का रेट पूछती है तो वह बोलते हैं कि यह उनका पर्सनल सामान है और बेचने के लिए नहीं है।
पढ़ें: कभी ठेले पर चाय बनाते तो कभी गन्ने का रस निकालते दिखे Sunil Grover, आम लोगों के बीच यूं बिता रहे दिन
सुनील ग्रोवर का वीडियो देख छूटी फैंस और सेलेब्स की हंसी
वो महिला नहीं मानती। जब वह एक जूलरी पीस उठाने की कोशिश करती है तो सुनील ग्रोवर उसे डांट देते हैं और बोलते हैं, ‘बोला ना पर्सनल है? आपको समझ नहीं आ रहा?’ सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर फैंस के कमाल के रिएक्शन आ रहे हैं। अर्चना पूरण सिंह से लेकर सिंगर हर्षदीप कौर समेत कई सेलेब्स ने सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक फैन ने लिखा है, ‘पक्की गुत्थी के लिए खरीदी है सारी दुकान।’ एक यूजर का कमेंट था, ‘तुम बहुत कूल हो सुनील।’
कभी छोले-भटूरे तो कभी गन्ने का जूस बेचते दिखे सुनील ग्रोवर
यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने इस तरह कोई चीज बेचते हुए वीडियो शेयर किया हो। इससे पहले एक बार उन्होंने गन्ने का जूस बेचते हुए तो एक बार छोले-कुल्चे बेचने का वीडियो शेयर किया था। वहीं कभी सुनील ग्रोवर उत्तराखंड में चाय की टपरी पर चाय पीते और बेचते नजर आए तो कभी सड़क पर बुजुर्गों के साथ बैठकर हुक्का पीते दिखे। सुनील ग्रोवर के इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया था।
पढ़ें: सुनील ग्रोवर ने नाई के रोल से किया था डेब्यू, कभी कमाते थे ₹500 और आज इतनी है नेट वर्थ
फिल्म ‘गुडबाय’ में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर
बता दें कि सुनील ग्रोवर जल्द ही फिल्म Goodbye में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक पुजारी के रोल में हैं और वह हाथों में, गले में ढेर सारी मालाएं पहने नजर आते हैं। हाल ही ‘गुडबाय’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में Amitabh Bachchan और Neena Gupta भी हैं। इस फिल्म से Rashmika Mandanna बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
You must log in to post a comment.