सोरेन कैबिनेट में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण प्रस्ताव पास, सीएम ने कहा 1932 का खतियान लागू  हो



डिजिटल डेस्क,रांची। संकट के बादल देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट बैठक में  ओबीसी आरक्षण को 27 प्रतिशत करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। जिसे सभी लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।

सूबे के मुखिया सोरेन ने कहा है कि हमारी राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य में 1932 का खतियान लागू  हो और ओबीसी को 27% आरक्षण मिले साथ ही कर्मचारियों को उनका अधिकार मिले। राज्य की जनता ने कैबिनेट फैसले को सराहा है। 

 

सीएम सोरेन जिनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर निर्णय आना बाकी है। इसी बीचे सीएम सोरेन ने मीडिया को से कहा कि हमारी सरकार को कोई हिला नहीं सकता। सभी के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं, सभी के साथ सरकार न्याय करेगी। इस दौरान सीएम ने विपक्ष की भाजपा पार्टी पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा हमारे विपक्ष के साथी वातावरण में दूषित हवाओं को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे हमारे कर्मचारी काफी डरे हुए हैं।





Source link

Leave a Reply


Deprecated: Function the_block_template_skip_link is deprecated since version 6.4.0! Use wp_enqueue_block_template_skip_link() instead. in /home/u305439794/domains/newspaperswale.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078