सब्सिडी अप्लाई करने के लिए आपको 30 सितंबर तक 7011311111 पर मिस कॉल देनी होगी।
इसके बाद आपके फोन पर एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में आपको एक लिंक भी दिया जाएगा।
लिंक पर क्लिक करते ही आपका Whatsapp Open हो जाएगा। यहां आपको ‘Hi’ भेजना होगा।
इसके बाद आपसे Consumer Number पूछा जाएगा। इसे बताते ही आपके पास सब्सिडी सर्टिफिकेट आ जाएगा।
Offline भी कर सकते हैं अप्लाई-
हर कंज्यूमर को बिजली बिल के साथ एक लेटर दिया जाएगा।
इस लेटर में कंज्यूमर को अपना फोन नंबर, CA Number, Address लिखकर देना होता है।
फॉर्म भरने के बाद आपको बिजली दफ्तर में जमा करवाना होगा।
Online Registration भी होगा आसान-
Online Registration करने के लिए आपको ऐप में जाना होगा। यहां अलग से एक ऑप्शन बनाया जाएगा। इसमें आपको सब्सिडी को लेकर एक ऑप्शन दिया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आप आसानी से सब्सिडी हासिल कर सकते हैं। खास बात है कि इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। लेकिन यहां आपको रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत जरूरी है।
You must log in to post a comment.