ईपीएफओ कवरेज में दिल्ली सर्वश्रेष्ठ

[ad_1]

शिवा राजौरा /  November 03, 2022

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के कवरेज के मामले में दिल्ली और गोवा तालिका में सबसे ऊपर है। उनकी कामकाजी आबादी का क्रमशः 61.5 फीसदी और 51.4 फीसदी संगठन के सामाजिक सुरक्षा दायरे के तहत है। 1 नवंबर को जारी ईपीएफओ के दृष्टि पत्र से यह जानकारी मिली है। 

ईपीएफओ के तहत 35.3 फीसदी कामकाजी आबादी के साथ हरियाणा तीसरे नंबर पर है। इसके बाद कर्नाटक (29.6 फीसदी) और उत्तराखंड (26.7 फीसदी) है। यह इन राज्यों में कार्यबल के उच्च स्तर की औपचारिकता का संकेत देता है।

ईपीएफओ का कवरेज त्रिपुरा (2.1 फीसदी), असम (2.76 फीसदी) और मेघालय (2.78 फीसदी) सबसे कम है। 

26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 15 के लिए कामकाजी आबादी का ईपीएफओ कवरेज, जिसके आंकड़े उपलब्ध हैं उसका राष्ट्रीय औसत 13.5 फीसदी से नीचे है।

ईपीएफओ द्वारा कवर की गई कामकाजी उम्र की आबादी की पूर्ण संख्या के मामले में, महाराष्ट्र 1.19 करोड़ ईपीएफओ सदस्यों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद कर्नाटक (69 लाख), तमिलनाडु (65 लाख) और गुजरात (43 लाख) है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply