Beauty tips: पुराने से पुराना निशान होगा छूमंतर, बस ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे और देखें गजब का असर



Beauty tips

Highlights

  • नींबू को नेचुरल ब्लीच कहा जाता है।
  • प्याज का रस बालों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।

Beauty tips: आजकल हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। अच्छे दिखने के लिए हजारों रुपये भी खर्च करते हैं। वहीं कई बार आपके चेहरे पर कुछ चोट, कुछ दाने के ऐसे निशान रह जाते है जो जाते ही नहीं है। ये आपकी पर्सनैलिटी पर भी असर डालते है। ऐसे में आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा। यहां तक कि कुछ लोगों को अपने आप में हीन भावना भी आने लगती है। अगर आपका भी कोई निशान कई साल पुराना है और उसका निशान नहीं जा रहा तो ये घरेलू नुस्खे निशान को गायब करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

नींबू का रस

नींबू को नेचुरल ब्लीच कहा जाता है। नींबू को स्किन केयर के लिए कई रुप से यूज किया जाता है। नींबू से चोट के निशान आसानी से मिट जाते हैं। वहीं नींबू के रस में रूई को डुबोकर उसे चोट वाले निशान पर अच्छे से रगड़ें। 10 मिनट तक रगड़ने के बाद नींबू के रस को घाव के निशान पर ऐेसे ही लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में पुराने से पुराना चोट का निशान गायब हो जाएगा।

coconut water: फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है नारियल पानी, जानिए कैसे

टी ट्री तेल

टी ट्री तेल भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। बस इस तेल को आधा चम्मच लें और उसमें आधा चम्मच गर्म पानी मिला लें। इसे निशान वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज कर करीब 10 मिनट बाद पानी से धोकर कपड़े सो पोछ लें। 

प्याज का रस

प्याज का रस बालों के लिए भी बहुत अच्छा मना जाता है। निशान को हटाने के लिए निशान वाली जगह पर इस रस को लगा लें। इसे कुछ देर तक निशान पर लगे रहने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा करने के निशान जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

शहद

शहद निशान को मिटाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। पुराने निशान को हटाने के लिए दो चम्मच शहद में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे निशान वाली जगह पर लगाएं और ऊपर से तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे निशान वाले स्थान पर रखें। ऐसा रोजाना करने से धीरे-धीरे निशान हल्का होने लगेगा।

Baby’s Name: मां दुर्गा की तरह पावरफुल बेटियों के नाम, बार-बार पुकारने का करेगा मन

आंवला

आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। आंवला का पेस्ट लें और उसमें जैतून का तेल मिला लें। इसे घाव वाले निशान पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से घाव का निशान पर फर्क दिखने लगेगा।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

 

Eye color indicate:आंखों के रंगों से जानें कैसा है व्यक्ति का व्यवहार, जानें क्या कहती हैं आपकी आखें

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply


Deprecated: Function the_block_template_skip_link is deprecated since version 6.4.0! Use wp_enqueue_block_template_skip_link() instead. in /home/u305439794/domains/newspaperswale.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078