Home Remedies for Mosquitoes
Highlights
- मच्छरों के काटने से लोग कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
- इनकी वजह से लोगों की नींद खराब हो जाती हैं।
- इन्हें भगाने के लिए इन आसान नुस्खों को आज़माएं।
Home Remedies for Mosquitoes: मच्छरों के काटने से लोगों की नींद ख़राब हो जाती है। इनके काटने से लोग डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन्हें अपने घर से भगाने के लिए लोग कई तरह के स्प्रे और लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसका असर मच्छरों पर बस थोड़ी देर होता है। इसलिए आप सुकून की नींद पाने के लिए और तमाम तरह की बीमारियों से बचने के लिए इन बेहतरीन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
Garlic
लहसुन से भगाएं मच्छर
घर से मच्छरों को भगाने में लहसुन का इस्तेमाल, बहुत ही असरदार माना जाता है। लहसुन की खुशबू से मच्छरों को परेशानी होती है। जिसकी वजह से वे इससे मच्छर दूर भागते हैं। इसलिए आप लहसुन का पेस्ट बनाकर उसे पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें। ऐसा करने से मच्छर घर से तुरंत दूर भाग जाएंगे
camphor
कपूर से भाग जाते हैं मच्छर
घर से मच्छरों को भगाने में कपूर बेहद कारगर उपाय यही।आप कपूर को जलाकर 15 से 20 मिनट के लिए कमरे में छोड़ दें। ऐसा करने से मच्छर घर से तुरंत दूर भाग जाएंगे।
Baby’s Name: मां दुर्गा की तरह पावरफुल बेटियों के नाम, बार-बार पुकारने का करेगा मन
Neem Oil
नीम का तेल मच्छरों को भगाता है
आपके शरीर पर मच्छर न काटे, इसके लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के तेल को पानी में मिलाकर शरीर पर लगाने से मच्छर दूर रहते हैं और काटते भी नहीं है।
Mint leaves
मच्छरों को भगाने में पुदीना है असरदार
घर से मच्छरों को भगाने में पुदीना का इस्तेमाल करना बहुत ही असरदार माना जाता है। घर के सभी कोनों और फर्नीचर वाली जगहों पर पुदीने का तेल छिड़क दें। ऐसा करने से मच्छर घर से तुरंत दूर भाग जाएंगे।
You must log in to post a comment.