टी-20 कोचिंग का अनुभव नहीं
जयवर्धने IPL के दूसरे सबसे सफल कोच
2017 में हेड कोच बनाए गए जयवर्धने आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल कोच हैं। महेला के कार्यकाल में मुंबई इंडियंस 3 बार चैंपियन बनी। स्टीफन फ्लेमिंग टूर्नामेंट के सबसे हिट कोच हैं। 2009 से इस रोल को बखूबी निभाते आ रहे फ्लेमिंग के खाते में 4 ट्रॉफिज हैं। जयवर्धने और रोहित शर्मा की जोड़ी मिलकर 6 सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची।
रिलायंस जियोइंफोकॉम के मालिकाना हक में अब तीन-तीन क्रिकेट टीम हो चुकी है। इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, यूएई लीग के लिए फ्रेंचाइजी की टीम का नाम ‘एमआई एमिरेट्स’ होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका लीग में ‘एमआई केप टाउन’ है। दोनों टीमें आईपीएल में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तरह की जर्सी पहनेगी। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि आईपीएल 2022 में मुंबई का 14 में से 4 ही मैच जीत पाई थी और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी।
अपने नए रोल के बारे में मार्क बाउचर कहते हैं, ‘मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस के इतिहास और उपलब्धियों ने इसे खेल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनाया है। मैं चुनौती के लिए तत्पर हूं और परिणामों की आवश्यकता का सम्मान करता हूं। यह महान नेतृत्व और खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत इकाई है। मैं इस गतिशील इकाई में मूल्य जोड़ने के लिए तत्पर हूं।’
You must log in to post a comment.