MS Dhoni: बेबी-स्वीटी… वीडियो पर ही धोनी खोलने लगे पोल तो फौरन पुचकारते दिखीं wife साक्षी


नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रसिद्ध किसी से छिपी नहीं है। भारत को दो विश्व कप जिताने वाले धोनी की फैन फॉलोइंग देश में तो है ही, लेकिन विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है, बावजूद इसके कि वह सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर पर धोनी कभी कभार ही अपने प्रोफाइल फोटो या कोई पोस्ट डालते हैं। ऐसे में उनके फैंस उनसे जुड़ी किसी भी तरह के अपडेट को पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

वहीं उनकी पत्नी साक्षी भी धोनी के इस फैन फॉलोइंग का फायदा उठाना भी खूब जानती हैं और टीम इंडिया का यह पूर्व कप्तान भी उनकी इस चाल को पूरी तरह से समझते हैं। धोनी और साक्षी का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साक्षी यह कहते हुए सुनाई देती है कि, ‘आपके जितने भी फॉलोअर्स हैं वह मुझे भी प्यार करते हैं।’ इस पर धोनी ने जिस तरह का रिएक्शन दिया वह देखते ही बनता है।

धोनी का यह वीडियो एक फैन पेज के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। हालांकि यह कब और कहां की वीडियो है, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है और ना ही एनबीटी स्पोर्ट्स इसकी पुष्टि करता है लेकिन धोनी और साझी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि धोनी 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। धोनी आखिरी बार टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे थे, जिसमें वह रन आउट हो गए थे और टीम इंडिया को मैच में हार मिली थी।

हालांकि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखे हैं और आईपीएल के 15वें सीजन में वह सीएसके के लिए मैदान पर उतरे थे। सीजन के शुरुआत में धोनी ने कप्तानी छोड़कर रविंद्र जडेजा को सौंप दी थी लेकिन टीम के लगातार प्रदर्शन के कारण सीजन के बीच में ही उन्होंने टीम की कमान संभाली थी।

वहीं धोनी ने टूर्नामेंट के आखिरी में यह बताया कि वह आईपीएल 2023 में सीएसके लिए मैदान पर उतरेंगे। धोनी की कप्तानी में ही सीएसके की टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

IND W vs ENG W: भारतीय बैटर्स का फ्लॉप शो, इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 सीरीज
LLC cricket league 2022 live streaming: सहवाग के जांबाजों की कैलिस के लड़ाकों से टक्कर, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
Sanju Samson: संजू सैमसन के फैंस में घनघोर निराशा, BCCI को सबक सिखाने की कर रहे हैं तैयारी



Source link

Leave a Reply


Deprecated: Function the_block_template_skip_link is deprecated since version 6.4.0! Use wp_enqueue_block_template_skip_link() instead. in /home/u305439794/domains/newspaperswale.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078