Putin Assassination Attempts: एक दो बार नहीं, छह बार मौत को मात दे चुके हैं पुतिन, जानें कैसे बच जाती है रूसी राष्ट्रपति की जान


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार पर हमले को लेकर बवाल मचा हुआ है। माना जा रहा है कि यह हमला पुतिन की हत्या के इरादे से किया गया था। लेकिन, सुरक्षाकर्मियों के क्विक रिएक्शन के कारण हमलावरों का प्लान फेल हो गया। पुतिन रूस के ऐसे राजनेता हैं, जिनकी हत्या के छह प्रयास हो चुके हैं। ऐसे में पुतिन की सुरक्षा में एलीट स्नाइपर्स की एक टीम हमेशा तैनात रहती है। इसके बावजूद उनकी कार पर हुए हमले को लेकर सुरक्षा सेवा में तैनात कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। दावा है कि पुतिन की आवाजाही के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है, उनमें से सभी राष्ट्रपति की सुरक्षा सेवा से जुड़े होते हैं। पुतिन के एक करीबी सूत्र ने बताया था कि हमले के दौरान पुतिन की कार के बाएं तरफ जोरदार धमाका हुआ और धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी पुतिन की लिमोजीन को सुरक्षित स्थान पर लेकर चले गए। ऐसे में जानिए व्लादिमीर पुतिन पर हुए हमलों के बारे में

काकेशस में पुतिन पर हमला

व्लादिमीर पुतिन पर काकेशस में भी हमला हो चुका है। काकेशस काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच का क्षेत्र है। इसमें आर्मीनिया, अजरबैजान, जॉर्जिया और दक्षिणी रूस शामिल हैं। यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस कायरलो बुडानोव ने बताया था कि उस समय पुतिन के ऊपर हमले का असफल प्रयास किया गया था। उन्होंने यूक्रेनी प्रावदा के साथ बातचीत में कहा था कि इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। यह बिल्कुल असफल प्रयास था, लेकिन यह वास्तव में हुआ था। यह घटना लगभग दो महीने पहले की है। यह स्पष्ट नहीं है कि कथित हमले के पीछे कौन था या यह कहां हुआ था। कहा जाता है कि ऐसे हमलों की बढ़ती तादाद को देखते हुए पुतिन हो हर समय एलीट स्नाइपर्स की एक टीम घेरी रहती है। इनका काम पुतिन पर हमला करने वाले को पहले ही ढेर करना होता है।

अजरबैजान में पुतिन पर हमला

2002 में पुतिन की अजरबैजान की राजकीय यात्रा के दौरान एक इराकी व्यक्ति को रूसी राष्ट्रपति को मारने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी इराकी का अफगानिस्तान और चेचन विद्रोही बलों के साथ संबंध था। वह अपने एक दूसरे साथी को पुतिन को मारने के लिए विस्फोटक सप्लाई करने वाला था। हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही अजरबैजान की पुलिस को इस साजिश का पता चल गया और उन्होंने उस व्यक्ति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई गई।

मॉस्को में मोटरवे के नीचे बम

नवंबर 2002 में पुतिन के ऊपर एक बार और हमले की कोशिश की गई थी। उस समय मॉस्को में स्थित क्रेमलिन के पास एक मोटरवे के नीचे बम लगाया गया था। साजिशकर्ताओं को अंदेशा था कि पुतिन का काफिला इसी रास्ते से गुजरने वाला था। हालांकि, रूसी खुफिया एजेंसी को इस साजिश का पता चल गया और और एन मौके पर पुतिन की कार का रास्ता बदल दिया गया। जांच के बाद पुलिस को मोटरवे के नीचे से 40 किलोग्राम विस्फोटर बरामद हुए थे। हालांकि, रूस के अधिकारी आज तक इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हैं।

ब्रिटेन में पुतिन की हत्या की साजिश

ब्रिटिश आतंकवाद विरोधी पुलिस ने कथित तौर पर अक्टूबर 2003 में पुतिन को मारने की साजिश को विफल कर दिया था। एक सूत्र ने द संडे टाइम्स को बताया था कि इस मामले में दो संभावित हत्यारों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, उन्हें बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया था। दावा किया गया था कि रूसी सीक्रेट सर्विस का एक पूर्व हत्यारा पुतिन को स्नाइपर रायफल से निशाना बनाने की फिराक में था। दावा किया गया था कि पूर्व रूसी एजेंट फेडरल सिक्योरिटी सर्विस में एक वरिष्ठ अधिकारी को जानता था। उसी से हत्यारे को पुतिन के हर मूवमेंट की जानकारी मिलनी थी। पुलिस ने उस समय पुष्टि की कि आरोप के संबंध में 40 और 36 वर्ष की आयु के दो पुरुषों को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया और कहा कि उनके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

चेचेन विद्रोही ने की थी पुतिन पर हमले की कोशिश

एडम ओस्मायेव नाम के एक चेचेन विद्रोही ने पुतिन पर हमले की कोशिश की थी। दावा किया जाता है कि इस विद्रोही के ब्रिटेन से नजदीकी संबंध थे। 2012 में उसकी गिरफ्तारी के बाद रूस के सरकारी टीवी चैनल पर वीडियो फुटेज भी चलाया गया था। इस हमलावर को काला सागर के किनारे बसे यूक्रेनी बंदरगाह शहर ओडेसा से स्पेशल फोर्सेज ने पकड़ा था। बाद में उसे सरकारी टीवी पर दिखाया गया, जहां वह आधा नग्न और शरीर पर स्पष्ट चोटों के साथ हमले की साजिश को स्वीकारते हुए नजर आया था। ओसमायेव ने कहा था कि हमारा लक्ष्य मास्को जाना और पुतिन को मारने की कोशिश करना था।



Source link

Leave a Reply


Deprecated: Function the_block_template_skip_link is deprecated since version 6.4.0! Use wp_enqueue_block_template_skip_link() instead. in /home/u305439794/domains/newspaperswale.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078