Uttarakhand: सेना की बैंड धुन के बीच आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, सुबह दस बजे शुरू होगी प्रक्रिया

[ad_1]

हेमकुंड साहिब

हेमकुंड साहिब
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

शीतकाल के हेमकुंड साहिब के कपाट सोमवार (आज) को विधि विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगी। सोमवार सुबह 10 बजे सुखमणी पाठ शुरू होगा। 11:15 से 12:30 बजे तक शबद कीर्तन और 12:30 से एक बजे तक इस साल की अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी। 

दोपहर एक बजे हुकुमनामा लिया जाएगा और पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को 418 इंजीनियर कोर सेना के बैंड की मधुर धुन के बीच पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड में स्थापित किया जाएगा। 

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने पर हेमकुंड साहिब में करीब 1500 श्रद्धालु शामिल होंगे जिसमें हेमकुंड साहिब के प्रधान ट्रस्टी जनक सिंह का जत्था, जालंधर से भगत सिंह का जत्था, करनाल से अमरजीत का जत्था व अन्य श्रद्घालु शामिल रहेंगे।

आधा फीट जमी बर्फ
हेमकुंड साहिब में दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे वहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी है। इसके चलते इस साल कपाट बंद होने में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। 

बर्फबारी को देखते हुए 300 श्रद्धालु घांघरिया रोके 
लगातार दो दिन से बर्फबारी के चलते रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी गई है। घांघरिया के थाना प्रभारी नरेंद्र कोठियाल ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए सुबह हेमकुंड साहिब जाने वाले करीब 300 श्रद्धालुओं को घांघरिया में रोक दिया गया। मौसम साफ होने पर उन्हें जाने की अनुमति दी जाएगी।
 
विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply