डॉक्टरों ने तुरंत ही रामदेव को मृत घोषित कर दिया। इस तरह एक घंटे के अंदर पति और पत्नी दोनों ने इन दुनिया को अलविदा कह दिया। दंपती के इस अनोखे प्यार को सफल बनाने के लिए परिजनों ने भावुक पलों के बीच उनकी अंतिम यात्रा एक साथ निकाली। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार भी किया गया। यह नजारा देखकर हर किसी की आंखें नम थी।
पत्नी की मौत से रामदेव थे अनजान
परिजनों ने बताया कि सोहनी देवी पर अचानक टेबल फैन गिर गया था और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने इस बारे में उनके पति रामदेव को इस बारे में कुछ नहीं बताया। गमगीन माहौल में सोहनी देवी की अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी में परिवार जुटा थी। इसी बीच रामदेव को कुछ अनहोनी का संदेह हुआ और वह उस कमरे में चले गए जहां सोहनी देवी के पार्थिव शरीर को रखा गया था।
दोनों में था विशेष प्रेम
पत्नी सोहनी देवी को इस हाल में देखते ही रामदेव अचानक जमीन पर गिर गए और अचेत हो गए। पत्नी की मौत से दुखी होने के कारण उन्हें सदमा लगा और फिर उनकी भी मृत्यु हो गई। दंपती की मौत पर बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता में शुरू से ही विशेष प्रेम था। दोनों एक दूजे का बेहद ख्याल भी रखते थे। एक घंटे में दोनों की मौत से साथ जीने-मरने की उनकी कसम भी पूरी एक तरह से पूरी हो गई।
रिपोर्ट- नवीन वैष्णव, अजमेर
You must log in to post a comment.