भारतीय जंगलों में फिर से दिखेंगे चीते, नामीबिया से ख़ास विमान ले कर पहुँचेगा ग्वालियर


पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर इन चीतों को उद्यानों में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ेंगे
बीएस वेब टीम / नई दिल्ली September 16, 2022






भारत के जंगलों में एक बार फिर से चीते रफ्तार भरते देखे जा सकेंगे। भारत ने देश में चीता को वापस लाने के लिए 12 साल पहले, अफ्रीका से मदद मांगी थी। अब 2022 में,  नमीबिया अगले पांच सालों में 50 चीतों को भारत भेजने पर सहमत हुआ है। अभी के लिए, इनमें से आठ चीते मध्य प्रदेश के कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में रखे जाएंगे। 


नामीबिया से चीतों को ला रहा स्पेशल चार्टर प्लेन शुक्रवार 16 सितंबर की रात को रवाना होगा। यह शनिवार 17 सितंबर को सुबह 8 बजे ग्वालियर पहुंचेगा। 75 साल बाद लाये जा रहे इन आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो पार्क में छोड़ा जाएगा। 


बता दें, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होता है। पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर इन चीतों को उद्यानों में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ेंगे। 


गौरतालाब बात ये हैं कि भारत में 75 साल बाद चीते आ रहे हैं। कभी चीतों का घर रहे हिन्दुस्तान में आज़ादी के समय से ही चीते पूरी तरह विलुप्त हो गए थे। कहा जाता हैं की 1947 में देश के आखिरी तीन चीतों का शिकार मध्य प्रदेश के कोरिया रियासत के महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने किया था। जिसकी फोटो बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी के पास मौजूद है। उसके बाद अब 75 साल बाद आठ चीतों को नामीबिया से भारत लाया जा रहा है। 


बता दें, नामीबिया से लाये जा रहे 8 चीतों को पहले जयपुर लाया जाना था। लेकिन लॉजिस्टिक की दिक्कत के चलते एक दिन पहले प्लान में बदलाव किया गया है और अब ये चीते हेलिकॉप्टर के जरिए मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (KNP) लाये जायेंगे।  लाये जा रहे चीतों को नामीबिया के बाद अब सीधे भारत के कूनो पार्क में ही खाना दिया जायेगा। ऐसा कदम जानवरों को लम्बी यात्रा के दौरान पेट की समस्याओं से बचाने क लिए किया जाता हैं। 


चीतों के आने से पहले, सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ कर्मचारियों और अधिकारीयों को जयपुर आना था। जगह में बदलाव के बाद इन कर्मचारियों और अधिकारीयों के लिए एयरपोर्ट के पास बुक किए गए कमरों की बुकिंग को रद्द कर दी गई।



Source link

Leave a Reply


Deprecated: Function the_block_template_skip_link is deprecated since version 6.4.0! Use wp_enqueue_block_template_skip_link() instead. in /home/u305439794/domains/newspaperswale.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078