लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग लड़कियों के हत्या मामले में गरमाई सियासत, पीएम रिपोर्ट में रेप का खुलासा, पुलिस ने रेप, हत्या, अपहरण का मामला किया दर्ज, 6 लोग गिरफ्तार



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से पुलिस ने रेप, पॉक्सो एक्ट, हत्या और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

मतृक बेटियों के पिता ने मीडिया से न्याय की मांग करते हुए कहा मैं चाहता हूं कि इंसाफ होना चाहिए। उनको(आरोपियों को) फांसी होनी चाहिए 

 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी  लखीमपुर की घटना को बहुत ही दुखःद बताया है। साथ ही कहा सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि इन अभियुक्तों की आने वाली पीढ़ियों के रूह कांपेंगे। मामले को हम फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाएगें और अपराधियों को शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाई जाएगी। 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना को लेकर कहा लखीमपुर  घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी सरकार  दुख की इस घड़ी में गरीब पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। डिप्टी सीएम ने कहा  कि अपराध करने वाला एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो एक मिशाल बनेगी। डिप्टी सीएम ने विपक्ष से भी अनुरोध किया है कि विपक्ष  इस समय में राजनीति करने की जगह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का काम करे। 

लखीमपुर खीरी पुलिस प्रशासन के मुताबिक मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। हमने गति और संवेदनशीलता के साथ काम किया। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। खीरी एसपी ने बताया कि पहले चार आरोपियों ने अपराध को अंजाम दिया। बाद में उन्होंने 2 और लड़कों को बुलाकर उनकी मदद से महिलाओं को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजा रहा है।  

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियों के शव मिलने से हडकंप मच गया। ये दोनों लड़कियां अनुसूचित जाति समुदाय की बताई जा रही है। दोनों के शव शाम को पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

परिवार अपनी दोनों बेटियों को पढ़ा लिखाकर टीचर बनाना चाहता था। बड़ी बेटी हाईस्कूल तो छोटी बेटी आठवीं में पढ़ती थी,  बेटियों के दो भाई बताए जा रहे है, जो पैसा कमाने और अपनी बहनों को आगे पढ़ाने की खातिर दिल्ली में काम करते है।

मृतक बेटियों की मां ने पड़ोसी के साथ अन्य तीन लोगों पर अगवा और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उनकी दोनों बेटियां बाहर लगी चारा मशीन पर चारा काटने जा रही थी, तभी आरोपी बाइक से उनकी बेटियों को अगवा कर ले गए। परिजनों और ग्रामीणों ने बाइक सवार का पीछा किया लेकिन करीब एक घंटे के बाद दोनों बेटियों के शव खेत के पास एक पेड़ से लड़के मिले। शुरूआत में पुलिस जांच करने से आनाकानी कर रही था। लेकिन गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। तब पुलिस हरकत में आई और जांच का आश्वासन दिया था। तब जाकर जाम हटा।

हालफिलहाल पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। आरोपी मुस्लिम समुदाय के बताए जा रहे है।

 
 

 





Source link

Leave a Reply


Deprecated: Function the_block_template_skip_link is deprecated since version 6.4.0! Use wp_enqueue_block_template_skip_link() instead. in /home/u305439794/domains/newspaperswale.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078