भारत में Realme 10 Series के लॉन्च होने से पहले लीक हुआ जरूरी डिटेल्स, जानें स्टोरेज और कलर ऑप्शन

[ad_1]

नई दिल्ली। Realme 10 सीरीज को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्च से पहले इस फोन के भारतीय वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। इस सीरीज के तहत Realme 10, Realme 10 Pro और Realme 10 Pro+ शामिल होंगे। Realme 10 4G को दो स्टोरेज ऑप्शन और दो कलर वेरिएंट में लाया जा सकता है। Realme 10 Pro को भी दो स्टोरेज और कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है। जबकि Realme 10 Pro + को भारत में तीन स्टोरेज और कलर वेरिएंट में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अपकमिंग Realme 10 सीरीज में Realme 10 4G को लॉन्च किया जाएगा जिसे दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। साथ ही 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ भी पेश किया जा सकात है। Realme 10 सीरीज के दो कलर ऑप्शन क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Realme 10 4G लॉन्च से पहले रश ब्लैक कलर में पेश किया जा सकता है। Realme 10 Pro को दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें एक 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसे हाइपरस्पेस और नेबुला ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Realme 10 Pro+ 5G के संभावित फीचर्स:

इस फोन में 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह फोन MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका पहला सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की दी जा सकती है। यह 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply